मैं गांधीजी के विचारों का अनुयायी हूं: राहुल


अहमदाबाद, । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा कर अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरुआत की।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के हिस्से के तौर पर शुरू इस दौरे के क्रम में वह करीब आधे घंटे आश्रम में रहे। इसी आश्रम से रहकर महात्मा गांधी ने देश की अहिंसक आजादी की लड़ाई का तब तक नेतृत्व किया था जब तक वे दांडी यात्रा के लिए नहीं गए।

राहुल गांधी ने आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘मेरे लिए आश्रम में आना हमेशा से सम्मान की बात रही है। मैं गांधी और उनके विचारों का एक अनुयायी हूं। धन्यवाद।’

राहुल गुजरात दौरे के क्रम में अहमदाबाद और राजकोट में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार से उसके गृह राज्य में किस तरह मुकाबला किया जाए इसका मार्गदर्शन करेंगे।


Scroll To Top
Translate »