‘आई0ए0एस0 वीक’ 18 से 20 मार्च, तक


index
 मुख्यमंत्री से आई0ए0एस0 एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की
 
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आई0ए0एस0 एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर, उनसे ‘आई0ए0एस0 वीक’ आयोजन के लिए समय देने का अनुरोध किया।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश बहादुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘आई0ए0एस0 वीक’ के आयोजन हेतु 18 से 20 मार्च, 2016 तक का समय देने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजन की तैयारी प्रारम्भ की जा रही है।
प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, आई0ए0एस0 एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश बहादुर, एसोसिएशन के सचिव श्री भुवनेश कुमार तथा सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा शामिल थे।

Scroll To Top
Translate »