
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी और आंत्रप्रेन्योर इवांका ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय इंडस्ट्रीज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने की जरूरत है. अगर नौकरियों के मामले में भारत में स्त्री-पुरुष में भेदभाव आधा भी हो गया तो अगले तीन साल में भारतीय अर्थव्यवस्था को 150 अरब डॉलर (9.6 हजार अरब रुपये) का फायदा होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) में भाग लेने के लिए इवांका भारत आई हैं.
इवांका डोनल्ड ट्रंप की सलाहकार भी हैं. वे इस सम्मेलन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही है.
इवांका ने वीमेन आंत्रप्रेन्योर के लिए ज्यादा से ज्यादा पूंजी और फैसेलिटी देने की वकालत करते हुए कहा कि दुनिया में अगर पुरुष-महिला भेदभाव खत्म हो जाए तो दुनिया की जीडीपी में 2 फीसदी की अतिरिक्त ग्रोथ देखने को मिलेगी.
इवांका ने वीमेन आंत्रप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया और कहा कि वीमेन आंत्रप्रेन्योर की बढ़ती संख्या के बावजूद महिलाओं को खुद का कारोबार शुरू करने, स्वामित्व रखने और उसे आगे बढ़ाने में बड़ी दिक्कतें आती हैं. उन्होंने कहा, महिला की अगुवाई वाले कारोबार को बल देना केवल समाज के लिए ही अच्छा नहीं है बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा है.
https://rashtriyadinmaan.com
