आईआईडीसी ने यमुना प्राधिकरण पहुंच कर फिल्म सिटी योजना को बेहतर बनाने के निर्देश दिए


आईआईडीसी श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा बुद्धा इंटरनेशनल सर्कट का दोरा किया गया

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 21 में प्रस्तावित फ़िल्म सिटी परियोजना के संबंध में आज प्राधिकरण के कार्यालय में श्री मनोज कुमार सिंह आईआईडीसी, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में श्री सिंह द्वारा फॉक्स स्टार स्टूडियो से संबंधित श्री मोहिन्दर वालिया के साथ विचार विमर्श किया गया। श्री वालिया द्वारा फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट के सम्बंध में अपने सुझाव साझा किए गये की किस तरह से प्राधिकरण की इस फ़िल्म सिटी योजना को बेहतर बनाया जा सकता है।

बैठक में आईआईडीसी के साथ साथ डॉ अरुण वीर सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, श्री कपिल सिंह, एसीईओ, श्री शैलेंद्र भाटिया ओएसडी, सीबीआरई के कंसल्टैंट्स उपस्थित रहे।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित फार्मूला वन रेस ट्रैक में आगामी सितंबर 2023 में होने वाली मोटो जीपी रेस के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के आईआईडीसी श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा बुद्धा इंटरनेशनल सर्कट का दोरा किया गया। सबसे पहले जेपी एसोसिएट्स के चेयरमैन श्री मनोज गौड़ द्वारा आईआईदसी तथा डॉ अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का स्वागत किया गया। जेपी ग्रुप द्वारा तत्पश्चात् फार्मूला वन रेस ट्रैक से संबंधित जानकारी का प्रेजेंटेशन किया गया। फ़ेयरस्ट्रीट टीम तथा मोटो जीपी श्री पुष्कर नाथ श्रीवास्तव द्वारा वहाँ उपस्थित अधिकारियों को मोटो जीपी के संबंध में जानकारी दी गयी।

मोटो जीपी रेस होने से बुद्धा इंटरनेशनल सर्कट विश्व का पाँचवा स्टेडियम होगा जहां पर फार्मूला वन व मोटो जीपी रेस हो सकती है। आयोजकों द्वारा बताया गये मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रेस की पहली टिकट जारी करने के बाद से क़रीब 30,000 टिकट्स की बिक्री अभी तक हो चुकी है। विश्व में मोटो जीपी रेस दूसरे नंबर पर देखा जाने वाला स्पोर्ट है तथा भारत में भी इसकी दीवानगी देखी जा सकती है। आयोजकों द्वारा मोटो जीपी रेस हेतु एफ़वन ट्रैक पर किए जाने वाले आवश्यक बदलाव व मरम्मत के कार्यों से अवगत कराया गया।

श्री पुष्कर नाथ श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार, जेपी ग्रुप तथा विशेष रूप से यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। सभी उस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रैक का चक्कर भी लगाया गया।

उक्त विजिट में आईआईडीसी एवम् मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ साथ एसएच कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री शैलेंद्र भाटिया ओएसडी, श्री एके सिंह जीएम प्रोजेक्ट, श्रीं नंद किशोर सुन्दरियाल, एसओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारिगण उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »