दिल्ली | दिल्ली में इस बार त्योहारों पर जाम से राहत मिल सकती है। दरअसल त्योहारों में सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की वजह से जाम के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को कण्ट्रोल करने के लिए हेलीकॉप्टर का किया उपयोग किया। उसकी एक वीडियो क्लिप भी ट्रैफिक पुलिस ने की जारी है।
इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने कहा था कि त्योहारों में सड़कों पर ट्रैफिक को मॉनिटर करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में हेलीकॉप्टर के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना देकर समन्वय किया जाएगा।
दिल्ली में सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति का पता हैलीकॉप्टर के जरिए पता लगाकर कंट्रोल रूम को सूचना भेजी जाएगी जहां से पुलिस कोऑर्डिनेट करेगी। हालांकि इसके लिए दिल्ली पुलिस नए हेलीकॉप्टर नहीं खरीदेगी बल्कि इन्हें किराए पर लेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
