यूपी के कई शहरों में आयकर विभाग का छापा, खंगाले जा रहे कई बड़े अस्पताल और डॉक्टरों के घर


income-tax_1547707403

लखनऊ |  यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई शहरों में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग  बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

राजधानी लखनऊ में चरक अस्पताल के मालिक रतन सिंह के घर और अस्पताल में सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। इसके अलावा, आयकर विभाग इस समय बड़े पैमाने पर मेरठ के डॉक्टर भूपेंद्र समेत कई अन्य बड़े डॉक्टरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यूपी के इन डॉक्टरों के यहां आयकर ने की छापेमारी
– डॉ. महेश चंद्र शर्मा के एसपीएम अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर, कानपुर एवं लखनऊ।
– डॉ. रतन कुमार सिंह के घर व पैथालॉजी सहित कई स्थानों पर लखनऊ में।
– प्रेम कुमार खन्ना, जेपीएमसी अस्पताल व पॉथ लैब, मुरादाबाद।
– भूपेंद्र चौधरी, न्यूरोफिजीशियन, मेरठ।
– डॉ. राजीव मोतियानी, डॉ. गुलाब गुप्ता, निओ अस्पताल, नोएडा।
– डॉ अंकित शर्मा, जीएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पिलखुवा, हापुड़।


Scroll To Top
Translate »