
President Barack Obama speaks before the 70th Session of the United Nations General Assembly, Monday, Sept. 28, 2015, at the United Nations headquarters. (AP Photo/Andrew Harnik)
न्यूयार्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक आेबामा से मिले और दोनों नेताआें के बीच आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन समेत विविध मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी और आेबामा के बीच करीब एक वर्ष में यह तीसरी मुलाकात है।
बैठक से पहले आेबामा ने मोदी की गर्मजोशी से आगवानी की और उनसे गले मिले। पिछले वर्ष मई के बाद से दोनों नेताआें के बीच यह तीसरी बैठक है। दोनों नेताआें के बीच इस बैठक से जनवरी में नई दिल्ली में शुरू हुई चर्चा को आगे बढ़ाने का मौका मिला है।
जनवरी में आेबामा भारत की यात्रा पर आए थे और वे गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री मोदी पिछले बुधवार को अमेरिका की यात्रा पर आए। इस दौरान उन्होंने सिलिकन वैली की यात्रा की और शीर्ष आईटी कंपनियों के सीईआे से मुलाकात की और सैन जोस में सैप सेंटर में भारतीय समुदाय के 18000 लोगों को संबोधित किया। इससे पहले मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा आेलोंद के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई।
https://rashtriyadinmaan.com
