यूपी में कई IAS अधिकारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा


x24-1495633921-lal-batti-1483515738.jpeg.pagespeed.ic.3f2GAq7Svd

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आईएएस समेत कई अधिकारियों के 50 से अधिक छापा मारा है। इनमें दो वरिष्ठ आईएएस, पांच पीसीएस सहित कई शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने एक साथ मेरठ, बागपत, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में स्थित ठिकानों पर यहा छापे मारे हैं। गाजियाबाद के पूर्व डीएम विमल शर्मा के घर भी छापेमारी की गई है। शर्मा मौजूदा समय में नोएडा अथॉरिटी में अडिशनल सीइअो हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विमल कुमार शर्मा के भोगांव के छोटा बाजार स्थित आवास पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छापा मारा। कार्रवाई के लिए अधिकारी के घर को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। फीरोजाबाद व गाजियाबाद जिलों में विमल डीएम पद पर रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी मेरठ में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।

वहीं दूसरी तरफ एक और आईएएस अधिकारी के यहां छापेमारी की खबरें आ रही हैं। खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने आईएएस सत्येन्द्र सिंह के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी है। आयकर की टीम ने मेरठ में आईएएस विमल शर्मा की पत्नी ममता शर्मा के घर पर भी छापेमारी की।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के कई पूर्व अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी जारी है। ग्रेनो अथॉरिटी के ह्रदय शंकर तिवारी के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई हुई है।

 

बागपत में पूर्व जिलाधिकारी व वर्तमान में लखनऊ में निदेशक (प्रशासन) स्वास्थ्य विभाग हृदय शंकर तिवारी के करीबी रहे कर्मचारियों व अन्य लोगों के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इनमें डीएम के स्टैनो राजेश शर्मा, कलक्ट्रेट के पूर्व नाजिर व वर्तमान में तहसील बागपत के प्रशासनिक अधिकारी माशा अल्लाह, खनन कार्य में लगे रहे दो व्यक्ति तथा एक पूर्व आइएएस के आवास शामिल हैं।

आयकर विभाग की टीम सुबह आठ बजे ही पहुंच गई थी लेकिन किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। टीम सघन पूछताछ कर रही है छापे की कार्रवाई अभी जारी है। प्रत्येक जगह अलग-अलग टीम है और पीएसी के जवानों ने आवास को चारों ओर से घेर रखा है। छापेमारी की वजह अवैध खनन व अन्य मामलों में अकूत पैसा कमाने को माना जा रहा है। वहीं पूर्व आइएएस के यहां छापेमारी क्यों हुई इसकी वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी।


Scroll To Top
Translate »