सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में रु0 2813.88 करोड़ की वृद्धि—वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना


वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह फरवरी, 2024 तक मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत रू0 173381.51 करोड़ की प्राप्ति

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के फरवरी माह में कुल रू0 17742.67 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के फरवरी माह में रू0 14928.79 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के फरवरी माह में वित्तीय वर्ष 2022-23 के फरवरी माह के सापेक्ष रू0 2813,88 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है।

श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह फरवरी, 2024 में कुल रू0 6412.66 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष फरवरी, 2023 के माह में प्राप्ति रू0 5190.87 करोड़ थी। इस प्रकार जीएसटी मद के अंतर्गत फरवरी माह में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रू0 1221.79 करोड़ अधिक प्राप्त हुआ है। वैट के अन्तर्गत माह फरवरी, 2024 में रू0 2323.15 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2023 में प्राप्ति रू0 2241.47 करोड़ थी।
श्री खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अन्तर्गत माह फरवरी, 2024 में कुल रू0 5138.84 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2023 में प्राप्ति रू0 4457.33 करोड़ थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह फरवरी, 2024 की राजस्व प्राप्ति रू0 2518.33 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2023 में प्राप्ति रू0 1942.15 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह फरवरी, 2024 की राजस्व प्राप्ति रू0 958.61 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2023 में प्राप्ति रू0 787.82 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह फरवरी, 2024 में प्राप्ति रू0 391.08 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2023 में प्राप्ति रू0 309.15 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह फरवरी, 2024 तक मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत रू0 173381.51 करोड़ की प्राप्ति हुई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह फरवरी तक जीएसटी के अंतर्गत रू0 68450.17 करोड़ तथा वैट के अंतर्गत रू0 26822.93 करोड़ की प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार आबकारी मद के अंतर्गत रू0 41224.44 करोड़, स्टाम्प तथा निबंधन के अंतर्गत रू0 24439.78 करोड़, परिवहन के अंतर्गत रू0 9427.01 करोड़, भू राजस्व के अंतर्गत रू0 360.83 करोड़ तथा ऊर्जा के अंतर्गत रू0 2556.35 करोड़ की प्राप्ति हुई है।


Scroll To Top
Translate »