
नई दिल्लीः नोटबंदी के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एेसे में वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 500 रुपए के नोट की छपाई बढ़ाई गई है। साथ ही कहा कि शुरुआत में 2000 रुपए के नोट मार्कीट में पहुंचाने पर फोकस था, ताकि जो पुराने नोट मार्कीट से लिए गए थे, उन्हें बदला जा सके। अब ज्यादा से ज्यादा 500 रुपए के नए नोट प्रिंट करने पर फोकस है, इससे 2000 रुपए के छुट्टे की समस्या से निजात मिलेगी। 2000 रुपए के नोट के साथ ही 500 रुपए के प्रोडेक्शन पर भी फोकस किया जा रहा है। 500 रुपए के नोट ज्यादा से ज्यादा छापे जा रहे हैं।
नोटों को मार्कीट तक पहुंचाने के लिए विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। को-ऑपरेटिव बैंक में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है। आरबीआई जितने एक साल में नोट सप्लाई करता है उससे 3 गुना ज्यादा 100 रुपए और उससे कम कीमत के नौट पिछले पांच सप्ताह में सप्लाई किए गए हैं। दास ने बताया कि जब्त किए गए नए नोटों को मार्कीट में भेजा गया है। 30 दिसंबर तक 50 फीसदी नोट मार्कीट में होंगे।
साथ ही दास ने कहा कि नए नोट के डिजाइन भारत में ही तैयार किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि नए नोटों की डिजाइन भारत में तैयार किया गया है। नए नोटों की कॉपी करना मुश्किल है।
https://rashtriyadinmaan.com
