भारत बंद : 8 जनवरी हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी


बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के बैंक हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाओं पर काफी असर पड़ सकता है। बुधवार को बैंकों की कई शाखाएं बंद रह सकती हैं, क्योंकि बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों को चाबियां स्वीकार नहीं करने को कहा है। इसको लेकर कई स्थानों पर एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन नेट बैंकिंग सामान्य रूप से कार्य करने की संभावना है। क्योंकि NEFT ऑनलाइन स्थानान्तरण अब 24×7 उपलब्ध है।

वहीं भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक हड़ताल का सेवाओं पर असर कम उम्मीद किया है जबिक बैंक ऑफ बड़ौदा को डर है कि हड़ताल से संचालन पर असर पड़ सकता है। एसबीआई ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हड़ताल में भाग लेने वाले यूनियनों में हमारे बैंक कर्मचारियों की सदस्यता बहुत कम है, इसलिए बैंकों के ऑपरेशन पर हड़ताल का असर कम से कम होगा।”

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि यह हड़ताल के दिन सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन अगर हड़ताल होती है, तो इसकी शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वहीं सरकारी क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने शनिवार को कहा कि वह 8 जनवरी को श्रमिक संगठनों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपने ऑपरेशन को सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय कर रहा है। बैंक ने बीएसई को बताया कि उसे ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI), इंडियन नेशनल बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन (INBEF) और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) से प्रस्तावित एक दिवसीय आम हड़ताल के संबंध में नोटिस मिले हैं। बैंक ने कहा कि वह इसे देखते हुए ऑपरेशन को सामान्य बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन इस कारण शाखाओं/दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।


Scroll To Top
Translate »