भारत दुनिया का पहला देश जहां तैयार हो रही है कोरोना की 4 वैक्सीन—प्रकाश जावड़ेकर


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन के आपाकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा और भी कई वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी गई है। इसके लिए आवेदन किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत शायद एकमात्र देश है जहां चार टीके तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीरम के कोविशिल्ड को कल आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी।

आपको बता दें कि लोगों के टीकाकरण के लिए कई राज्यों में ड्राई रन चलाए जा रहे हैं। भारत से पहले यूनाइटेड किंगडम ने Pfizer और Astrazeneca वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिया था। अमेरिका ने भी Pfizer की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। 

वर्तमान में भारत में कोरोना की छह वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल जारी है। इनमें कोविशिल्ड और कोवाक्सिन भी शामिल हैं। कोविशिल्ड ऑस्ट्रॉक्सी वैक्सीन है, जिसे एस्ट्रजेनेका और पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया है। कोवाक्सिन भारत की बायोटेक द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग से विकसित किया जा रहा स्वदेशी टीका है।

इन दोनों के अलावा, अहमदाबाद में कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से ZyCOV-D को विकसित किया जा रहा है। साथ ही  NVX-CoV2373 को नोवामैक्स के सहयोग से सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित किया जा रहा है।


Scroll To Top
Translate »