काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन न केवल भारत, विदेशों में भी मना


12710710_1566522747002258_3772532450078720247_o
शिवपाल को लंका का हेक्टर अभयवर्धन एवार्ड

लखनऊ,। वरिष्ठ समाजवादी नेता व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन न केवल भारत अपितु विदेशों के भी समाजवादियों ने समाजवादी तौर-तरीके से मनाया। लंका की सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव प्रोफेसर तिस्सा वितर्णा ने दूरभाष पर शिवपाल सिंह को बधाई देते हुए कहा कि शिवपाल सिंह से एशियाई समाजवादी विचारधारा और अभियानों को गुणात्मक व मात्रात्मक ताकत मिली है। वे दो पीढि़यों तथा विशेषकर भारत और लंका के समाजवादियों के बीच की मजबूत कड़ी हैं। लंका के समाजवादी उनका उतना ही सम्मान करते है जितना लोहिया और लिमये का करते रहे हैं, इसलिए लंका के समाजवादियों ने शिवपाल सिंह को हेक्टर अभयवर्धन सम्मान देने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि हेक्अर अभयवर्धन की गणना लंका के शीर्ष व सर्वकालिक समाजवादी नेताओं में की जाती है, वे राममनोहर लोहिया द्वारा प्रकाशित पत्रिका मैनकाइण्ड में मार्गो स्कैनर व स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना के साथ संपादकीय मण्डल के सदस्य भी थे।
संयुक्त अरब अमीरात में आलिम बिन मुबीन, माॅरीशस में माॅरीशस सोशलिस्ट काउंसिल के सचिव विद्या कोलेश्वर, ट्यूनीशिया में मोहम्मद अली किलानी, तिब्बत में इशी डोलमा व दावा छीरिंग के संयोजन में “21वीं सदी के समाजवाद“ पर गोष्ठी हुई। शिवपाल के जन्मदिन पर इन सभी देशों में गरीबों को वस्त्र आदि देने के अलावा पक्षियों को आजाद किया गया और वृक्ष लगाये गये। सभी कार्यक्रम इण्टरनेशनल सोशलिस्ट काउंसिल के सचिव दीपक मिश्र के समन्वय में सम्पन्न हुए।


Scroll To Top
Translate »