‘भारत एक कदम बढ़ाएगा हम दो कदम आगे आएंगे’—-इमरान खान


262128-imran-khan

 

नई दिल्लीः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान ने पाकिस्तान में हुए चुनावों में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद देश के नाम संबोधन में कहा वह नए तरह का पाकिस्तान बनाएंगे. इमरान खान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाइल में राजनीति करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वह पीएम हाउस में नहीं रहेंगे. जितने भी गवर्नर हाउस हैं उन्हें जनता के लिए खोला जाएगा. वहां से जो पैसा आएगा उसका इस्तेमाल विकास के कामों के लिए होगा. वह एकदम सादगी से शासन चलाएंगे. पहले के राजनेताओं की तरह राजसी शासन नहीं करेंगे. इमरान खान ने कहा कि मेरे रियासत में कुत्ता भी मरेगा तो मैं जिम्मेदार होऊंगा. मैं आपकी तरह का एक शहरी हूं, अगर मेरे पास जिम्मेदारी ज्यादा है तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं आसमान पर चढ़ जाऊंगा. मैं आपके सामने ये शपथ लेता हूं. आपको अलग तरह का सिस्टम लाकर दिखाऊंगा.

भारत के साथ रिश्ते पर इमरान खान ने कहा कि आप एक कदम हमारी तरफ आएंगे तो हम आपकी तरफ दो कदम आएंगे. मैं चाहूंगा कि ये दोनों देशों और एशिया के लिए जरूरी है. हमारे मुद्दे बातचीत से हल हों और हमारे बीच दोस्ती हो. अगर हम दोनों देशों में गरीबी कम करना चाहते है कि तो हमारी एक दूसरे से व्यापारिक रिश्ते हों. लेकिन बदकिस्तमी ये है कि हमारे मुद्दों में कश्मीर है. वहां जो हालात है जो कश्मीर के लोगों के साथ मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा हैं वह ठीक नहीं है. कश्मीरी लोगों ने बहुत परेशानी झेली है. हमें कश्मीर के मुद्दे को हल करने की कोशिश करनी चाहिए. ब्लेमगेम करने से कुछ नहीं होगा. हम समझते है कि बलूचिस्तान में जो रहा है वह भारत की वजह से हो रहा है. इमरान खान ने कहा कि मुझे थोड़ा अफसोस हुआ कि हिंदुस्तान के मीडिया ने मुझे बॉलीवुड फिल्म के विलेने के रूप में दिखाया है. मीडिया ने बताया कि अगर पाकिस्तान में इमरान खान आ गया तो गलत हो जाएगा.

बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने 272 में 119 सीटों पर जीत दर्ज की है. बहुमत के लिए 137 सीटों की जरूरत है. पीएमएल नवाज को 61, पीपीपी को 40 सीटें मिली हैं. इमरान खान ने कहा कि हमें पाकिस्तान में विकास को बढ़ावा देना होगा. हमने जनता से जो वादा किया उसे हम पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों को पूरा करना मेरा मकसद है. इमरान खान ने सारे पाकिस्तान की तरफ से बलूचिस्तान की जनता को धन्यवाद दिया.
इमरान खान ने कहा कि जिस रियासत में अंदर आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे हो उस रियासत में हम कैसे कह सकते है कि ये वह हसीन ख्वाब था जो पाकिस्तान के बनने के वक्त दिखाया गया था .हमारे गरीब किसान सारा साल मेहनत करते है उन्हें पैसा नहीं मिलता है. हमारे 45 प्रतिशत बच्चे बीमारी से जूझ रहे है. उन्होंने कहा कि हमारी सारी पालिसी बने कि इंसाननों को कैसे डेवेलप करना है. इमरान ने कहा कि एक मुल्क की पहचान ये नहीं होती कि उनके अमीर लोग कैसे रहते है,  मुल्क की पहचान वह होती है जहां के गरीब लोग कैसे रहते है. उन्होंने चीन की मिसाल देते हुए कहा कि चीन ने  70 करो़ड़ लोगों को गरीबी से निकाला है.

पाकिस्तान के ढ़ाई करोड़ बच्चे स्कूलों से बाहर है कमजोरों के लिए नीतियां बनाएंगे. मेरी कोशिश होगी की सऊदी जैसे सिद्धांतों पर मैं पाकिस्तान में सरकार चलाऊं.  मैं चाहता हूं सारा पाकिस्तान एक हो. जिसने मेरे खिलाफ भी वोट किया है वो सब एक साथ हों. ये बात अब मेरे मुल्क की है. हमारी सरकार किसी के खिलाफ सियासी कार्वाई नहीं करेगी. जो इस मुल्क के कानून के खिलाफ जाएगा उसके खिलाफ हम एक्शन लेंगे. हमारी स्टेट इंस्टूटियशन नजर रखेगी करप्शन जवाब देही मुझसे शुरू होगी उसके बाद हम नीचे तक जाएंगे. हम आपको मिसाल देकर दिखाएंगे की कानून सबके लिए एक बराबर होगा.

 
पाकिस्तान में हमारा सबसे सिद्धांत होगा कि हम इस मुल्क की गवर्नेसं सिस्टम को ठीक करेंगे. पाकिस्तान सबहसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहा है. हमारी अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है क्योंकि कुछ महकमें ठीक नहीं है. हमें कॉस्ट ऑफ डूईंग बिजनेस और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस ठीक करेंगे. हम ओवरसीज पाकिस्तानियों से अपील करेंगे कि वह यहां इनवेस्ट करें. लोग दुबई चले जाते है निवेश के लिए चले जाते है मलेशिया चले जाते है पाकिस्तान नहीं आते है. क्योंकि यहां भ्रष्टाचार है, बेरोजगारी है. हम ऐसी सरकार देंगे जैसे पाकिस्तान में कभी नहीं बनी है. मैं आपके सामने शपथ ले रहा हूं. अब तक जो भी राजनीतिज्ञ हमारे देश में आते है वह विदेशी दौरों पर अपने रहन सहन पर, प्रॉपर्टी बनाने में देश की जनता का पैसा खर्च करते है, ऐसा अब नहीं होगा.
मैं आवाम के टैक्स के पैसे की मैं हिफाजत करूंगा. मैं प्राइम मिनिस्टर हाउस में नहीं रहूंगा. यदि मैं रहूंगा तो मुझे शर्म आएगी. हमारी सरकार फैसला करेगी कि हम इसका (पीएम हाउस) क्या करेगे. हम सारे गवर्नर हाउस को पब्लिक के इस्तेमाल के लिए खर्च करेंगे. बजाए बादशाह की तरह रहकर हम. हम हिल स्टेशनों पर बने गेस्ट हाउसों को भी जनता के लिए खोलेगें ताकि उससे सरकार को इनकम आए. जिताना पैसा बनेगा उतना मुल्क अमीर होगा. हम टैक्स कल्चर ठीक करेंगे. एंटी करप्शन को मजबूत करेंगे. किसानों की मदद के लिए पूरी सरकार मदद करेगी. छोटे बिजनेस के लिए मदद करेंगे. नौजवानों के लिए स्किल एजुकेशन का इंतजाम करेंगे. हमारा पैसा ह्यूमन डेवलपमेट पर जाएगा.

किसी मुल्क को शांति की जरूरत है तो वो हमें है. हमारे रिश्ते चीन के साथ हम मजबूत करेंगे. हम इसके जरिए निवेश को बढ़ावा देंगे. हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम अपने यहां भी गरीबी दूर करेंगे चीन की तरह. अफगानिस्तान इस दुनिया के इंसानों ने सबसे ज्यादा तकलीफ अफगानिस्तान के लोगों ने उठाई है. अगर वहां अमन होगा तो हमारे यहां भी अमन होगा. हमारी कोशिश होगी कि वहां अमन लाया जाए. हमारी कोशिश होगी कि हमारे ओपन बोर्डर हो. अमेरिका के साथ भी हमारे रिश्ते अच्छे हो क्योंकि अफगानिस्तान में अमेरिका है. हम ये रिश्ता चाहते जिससे कि दोनों देशों को फायदा हो. इरान हमारा हमसाया है उसके साथ हमारे रिश्ते अच्छे रहेंगे. सऊदी के साथ भी हम अच्छे रिश्ते चाहते है. अंत में इमरान खान ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि हम भी ऐसा गवर्नेंस सिस्टम ला सकते है जो लोगों को मौका देगा पाकिस्तान में निवेश करने का.


Scroll To Top
Translate »