उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की तरफ सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए अपनी वायु सेना का इस्तेमाल किया, लेकिन उनकी कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया।
उधर, पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि उसके कब्जे में दो भारतीय पायलट हैं।
गौरतलब है कि पुलवाम में 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले आतंकियों के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत की तरफ से इस इनपुट के बाद की जैश ए मोहम्मद की तरफ से फिर से देशभर में आंतकी हमले हो सकते हैं, भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा पार जाकर जैश के प्रशिक्षण शिविर को तबाह कर दिया।
भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
https://rashtriyadinmaan.com

