इंद्राणी मुखर्जी हॉट और सेक्सी थी, लेकिन हत्यारिन नहीं’


 

2015_9image_16_01_068715161indrani-ceo_1440526320-llनई दिल्ली: बॉलीवुड की आईटम गर्ल राखी सावंत ने एक बार फिर इंद्राणी मुखर्जी पर अपना बयान दिया है। राखी ने दावा किया है कि इंद्राणी मुखर्जी हॉट और सेक्सी थी, लेकिन हत्यारिन नहीं हो सकती जबकि उसकी बेटी शीना ज़रूर चालाक थी और अपनी मां को ब्लैकमेल करती थी। राखी के मुताबिक इंद्राणी के पतियों की संख्या को लेकर इतना हाय-तौबा क्यों मची हुई है, जब गणेश जी की दो पत्नियां हो सकती हैं तो इंद्राणी के कई पति क्यों नहीं हो सकते हैं?

राखी ने कहा कि जितना वे इंद्राणी मुखर्जी को जानती हैं, उतना मीडिया और पुलिस नहीं जानती। उनका इंद्राणी से पिछले 8 सालों से रिलेशन है। राखी के मुताबिक, शीना को इंद्राणी हमेशा अपनी छोटी बहन बताती थीं। शीना भी इंद्राणी को दीदी कहकर बुलाती थी।राखी ने कहा कि इंद्राणी शीना को बहुत मानती थी। वह उसे मार नहीं सकती।

राखी ने कहा कि मैं उस इंद्राणी को जानती हूं जो सेक्सी और हॉट बम है। वह पार्टियों में बिजी रहने वाली, मस्ती करने वाली औरत है। वह मर्डर नहीं कर सकती है। जहां तक शीना का सवाल है, तो वह चालाक थी। वह अपनी मां को ही ब्लैकमेल करती थी।

बता दें कि राखी सावंत इन दिनों इंद्राणी की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ की शूटिंग में बिजी हैं। राखी का कहना है कि इंद्राणी के केस में कई झोल हैं और सारे झोल उनकी नई फिल्म में दिखाए जाएंगे।


Scroll To Top
Translate »