
मुख्य सचिव द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा,
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि आगामी वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली प्रस्तावित सड़कों का विस्तृत विवरण आगामी गुरूवार को प्रस्तुत किया जाये ताकि प्रस्तावित सड़कों का जनहित में यथाआवश्यक परीक्षण कराकर आगामी वित्तीय वर्ष के प्रारंभ होते ही अप्रैल माह से ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु कार्य योजना बना ली जाये ताकि निर्धारित अवधि में प्रस्तावित सड़कों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने नेशनल हाइ-वे अथाॅरिटी आॅफ इण्डिया (एन.एच.आई.) द्वारा प्रदेश में बनाई जा रही सड़कों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों को समयबद्ध रूप से से पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों के मरम्मत में आने वाली विभागीय समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभागों द्वारा यथाशीघ्र कराया जाये ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण सुनिश्चित कराकर अवशेष कार्यों को प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि भारत सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत होने वाली प्रस्तावित सड़कों का डी0पी0आर0 यथाशीघ्र बनाकर प्रस्तुत किया जाये।
श्री राजीव कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा स्वीकृत कुल 811 किलोमीटर की 10 सड़कों- धौलपुर से भरतपुर 15 किलोमीटर (एन.एच-123), पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार रोड 15 किलोमीटर (न्यू एन.एच-334।), मेरठ-हरियाणा बाॅर्डर 60 किलोमीटर (न्यू एन.एच. 334ठ), हरियाणा बाॅर्डर-शामली-बुद्धाना-मेरठ 94 किलोमीटर (एन.एच. 34, न्यू एन.एच. 709 ।), अयोध्या-(रा0मा0सं0-27)-छावनी-क लवाड़ी-बरहलगंज-बरहज-बिहार बाॅर्डर 218 किलोमीटर, नियर प्रतापगढ़ (रा0मा0 सं0-31) 160 किलोमीटर, जेठवाड़ा-श्रंगवेरपुर-मंझनपुर-रा जापुर-निकट चित्रकूट (रा0मा0 35), गोरखपुर (रा0मा0 सं0-27) 100 किलोमीटर देवरिया-सलेमपुर-बिहार बाॅर्डर, गोण्डा (रा0मा0 सं0-330)-48 किलोमीटर निकट जरवल (रा0मा0 सं0-927),इलाहाबाद-प्रतापगढ़-सुल् तानपुर-फैजाबाद-अयोध्या-नवाबगं ज-गोण्डा 96 किलोमीटर (रा0मा0 सं0-730 निकट बलरामपुर) (अयोध्या-बलरामपुर-गोण्डा-का भाग), बिहार बाॅर्डर-चन्दौली 05 किलोमीटर की सड़कों का विगत 02 वर्षों से डी0पी0आर0 न बनाये जाने की जानकारी मिलने पर निर्देश दिये कि निर्माणाधीन स्वीकृत सड़कों का डी0पी0आर0 यथाशीघ्र बनवाकर नियमानुसार कार्य प्रारंभ कराया जाये।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण में किसी भी स्तर पर विलम्ब कतई न होने पाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृत निर्माणाधीन सड़कों को प्राथमिकता से गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना होगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग श्री सदाकान्त सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
