जम्‍मू कश्‍मीर: तीन पुलिसकर्मियों की हत्‍या के बाद 4 एसपीओ ने दिया इस्‍तीफा


hizbul

 जम्‍मू|     जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां से अगवा करने के बाद की गई तीन पुलिसकर्मियों की हत्‍या के बाद पुलिस के चार एसपीओ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. जिन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है उनमें  कॉन्‍स्‍टेबल मोहम्‍मद इरशाद बाबा, उमर बशीर सहित अन्‍य दो एसपीओ शामिल हैं.

शुक्रवार सुबह ही जम्मू- कश्मीर हिजबुल आतंकियों ने शोपियां जिले में 3 पुलिसकर्मियों और एक पुलिसकर्मी के भाई को अगवा कर लिया. इनमें से 3 पुलिसवालों की आतंकियों ने हत्या कर दी. जबकि, पुलिसकर्मी के भाई को चेतावनी देकर छोड़ दिया. जिन पुलिसकर्मियों का अपहरण हुआ, उनकी पहचान फिरदौस अहमद, कुलदीप सिंह, निसार अहमद धोबी और फैयाज अहमद भट के तौर पर हुई है.

बता दें कि इससे पहले हिजबुल ने धमकी दी थी कि अगर सरकारी कर्मचारी और सुरक्षा बलों के लोग चार दिन के भीतर इस्तीफा नहीं देंगे, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.


Scroll To Top
Translate »