
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में शनिवार को टीम इंडिया के सामने इतिहास रच दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को माउंट माउंगानुई के बे ओवल ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 217 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.2 ओवर में 216 रन पर आउट हो गई। भारत ने 11 ओवर बाकी रहते मैच जीत लिया।
भारत की दमदार शुरुआत
– कैप्टन पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 71 रन की पार्टनरशिप हुई।
– सुंडरलैंड ने शॉ को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। शॉ ने 41 बॉल पर 29 पर बनाए।
– शॉ के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए पिछले मैच में शतक लगाने वाले शुभमन गिल। गिल को भारतीय मूल के उप्पल आउट किया। शुभमन गिल ने 31 की पारी खेली।
– कालरा (101) और हार्विक देसाई (47) नॉटआउट रहे।
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग
– भारतीय बॉलरों ने कमाल की बॉलिंग की और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।
– ईशान पोरेल, अनुकूल रॉय, कमलेश नागरकोटी और शिवा सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। शिवम मावी को एक विकेट मिला।
– भारत ने अभी तक हुए मैचों में हर टीम को ऑलआउट ही किया है।
यह टीम अंडर-19 ही नहीं अंडर द्रविड़ भी है
– टैलेंट की पहचान दो-तीन साल पहले की। उस पर मेहनत की और बड़े स्टेज के लिए तैयार किया।
– टीम को पर्याप्त एक्सपोजर दिया। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के दौरे हुए।
– खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एंट्री लेने में मदद की, ताकि वे कठिन मुकाबले के लिए तैयार हों।
– टीम के छह खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं।
खेल ही नहीं बर्ताव से भी हीरो बनाया
– सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में अनुकूल राॅय के बल्ले से एज लेकर गेंद विकेटकीपर के पास गई। अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन अनुकूल पवेलियन लौट गए।
– अब तक किसी भी मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने जरूरत से ज्यादा एग्रेशन नहीं दिखाया।
– आईपीएल ऑक्शन में टीम के कई खिलाड़ी करोड़पति बने। द्रविड़ ने समझाया, आईपीएल हर साल है, यह वर्ल्ड कप सिर्फ एक बार होगा।
दोनों टीमों का फाइनल तक का सफर
भारत
– पहला मैच 100 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया।
– 10 विकेट से पापुआ न्यूगिनी को हराया।
– 10 विकेट से न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की।
– क्वार्टर फाइनल में 131 रन से बांग्लादेश को हराया।
– सेमीफाइनल में भारत 203 रन से पाकिस्तान से जीता।
ऑस्ट्रेलिया
– पहला 100 रन से भारत से मिली हार।
– दूसरा मैच 07 विकेट से जिम्ब्बावे को हराया।
– तीसरा मैच 311 रन से पापुआ न्यूगिनी को हराया।
– क्वार्टर फाइनल में 31 रन से इंग्लैंड को हराया।
– सेमीफाइनल 6 विकेट से अफगानिस्तान से जीता।
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया ने कब-कब जीता वर्ल्डकप?
इंडिया ऑस्ट्रेलिया
1999-00 (मो. कैफ) 1988 (जेफ पार्कर)
2007-08 (विराट कोहली) 2001-02 (कैमरून व्हाइट)
2012 (उन्मुक्त चंद) 2009-10 (मिशेल मार्श)
2018 (पृथ्वी शॉ)
कौन हैं टीम इंडिया के मैच विनर्स?
https://rashtriyadinmaan.com
