सदर में निकली कलश यात्रा, 151 सौभाग्यशाली महिलाओं ने लिया हिस्सा


IMG_20181222_121006

लखनऊ। ‘‘बांके बिहारी नन्द लाल मेरो है’’  ‘‘गणपति राखो मेरी लाज’’ जैसे भक्तिमय भजनों के बीच शनिवार को सदर में कलश यात्रा निकाली गई। श्री शिव श्याम मन्दिर समिति की ओर से 17वां श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शनिवार से प्रारम्भ हुआ। कथा से पहले 151 सौभाग्यशाली महिलाओं की मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शुरु होने से पहले श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय गुरुजी के सानिध्य में 21 ब्राम्हणों ने कलश पूजन कराया। बाद में यात्रा शुरु हुई।
यात्रा में सबसे आगे बच्चे ध्वज पताकाये लहराते हुये चल रहे थे उसके बाद तीन बग्घी, बैण्ड, डीजे बैण्ड जो कि भजनों की स्वर लहरियों के संग चल रहे थे। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारम्भ होकर अग्रवाल सभा भवन, सदर बाजार, नेहरु रोड, बड़ी बाजार होते हुये हाता रामदास शिव मन्दिर पर समाप्त हुई। यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘गुरुजी’ ने बताया कि भागवत कथा 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी। कथा देवेश अवस्थी (द्वारिकानाथ जी महाराज) द्वारा श्रवण कराई जायेगी। ‘गुरुजी’ ने बताया कि कथा के साथ ही प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तक श्री नवग्रह शान्ति एवं महालक्ष्मी यज्ञ होगा। इस मौके पर सुनील वैश्य, सीमा वैश्य, जेपी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विवेकानन्द जी, मोहित मित्तल, मोहित अग्रवाल, समेत बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।

Scroll To Top
Translate »