कमलेश हत्याकांडः हत्यारों के होटल में मिले खून से सने भगवा कपड़े


कपड़ों की जानकारी मिलते ही लखनऊ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होटल के कमरे का मुआयना किया है। पुलिस के साथ होटल पहुंची फील्ड यूनिट ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने इसी होटल के कमरे में कपड़े बदले और फरार हो गए। इतना ही नहीं पुलिस का मानना है कि हत्या कों अंजाम देने आए कुख्यात ट्रेन से उतरकर होटल में रुके और यहीं से कमलेश तिवारी के घर पहुंचे थे।  वारदात के बाद हत्यारे दोबारा होटल आए। 16 मिनट में कपड़े बदले और आनन फ़ानन निकल गए। सर्विसलांस की मदद से रविवार तड़के इस होटल पुलिस पहुंची तो कमरा नम्बर जी-103 में हत्यारों के भगवा और लाल रंग के कुर्ते मिल गए। ये कुर्ते पहनकर ही दोनों हत्यारे कमलेश के घर पहुंचे थे। होटल से मिले सीसी फ़ुटेज भी हत्यारों के चेहरे से मेल खा गए हैं। एसएसपी कलानिधि का कहना है कि ये एक बड़े सबूत के तौर पर सामने आया है। कई जिलों को फ़ोटो भेज गया है। कमरे में मिले बैग और मैनेजर को दीं गयी। आईडी से भी कुछ तथ्य मिले हैं।

होटल के रजिस्टर और सीसी फुटेज के मुताबिक होटल में हत्यारे 17 अक्तूबर की रात 11:08 पर चेक इन किया। 18 अक्तूबर की सुबह 10:38 निकले। फिर दोपहर 1:21 पर आए। कपड़े बदले और 16 मिनट में ही 1:37 बजे निकल गए।

कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद उनके शूटर लखनऊ से बरेली आये। शहर के एक अस्पताल में एक हत्यारोपी ने मरहम पट्टी करवाई है। इसके बाद वह यहां से फरार हो गये। हत्या के दौरान हाथापाई में एक आरोपी के हाथ में चाकू लग गया था, जिसकी वजह से वह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों हत्यारोपी ट्रेन से भागे। एसटीएफ मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। घटना के कुछ घंटों बाद दोनों शूटर की लोकेशन बरेली में मिली। शहर के एक अस्पताल में एक शूटर ने मरहम पट्टी कराई। लोकेशन ट्रेस करते हुये एसटीएफ की टीम वहां पहुंच गई। इससे पहले हत्यारोपी वहां से जा चुके थे।

अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले गये, जिसमें पता लगा कि एक हत्यारोपी के हाथ में पट्टी बंधी थी। इसके बाद आरोपी बरेली से फरार हो गये। पुलिस टीमों ने डॉक्टर से भी पूछताछ की है। हत्यारोपियों के बरेली से जाने के बाद उनकी लोकेशन अभी तक ट्रेस नहीं हुई है। बरेली में छिपे होने की आशंका पर एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर भर के सीओ, इंस्पेक्टर ने होटलों, सराय, धर्मशाला, जंक्शन, बसअड्डे पर छापेमारी की लेकिन पुलिस के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लगा। आशंका है कि कमलेश तिवारी के हत्यारे बरेली के रास्ते नेपाल न निकल गये हों।

 

 


Scroll To Top
Translate »