लखनऊ में कांग्रेसजनों पर लाठीचार्ज, मिस्त्री, खत्री सहित सैंकड़ों को गंभीर चोटें


unnamed (1)लखनऊ ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी  ने फोन करके राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री से उनका हालचाल पूछा एवं प्रदेश सरकार के इशारे पर कांग्रेसजनों पर की गयी बर्बर लाठीचार्ज की निन्दा की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने कहा कि भले ही पुलिस ने बर्बर लाठी बरसायीं हों तथा मुझे चोट लगी हो लेकिन कंाग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस दमन से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष का इतिहास रहा है। आने वाले समय में इस संघर्ष को हम जिला और तहसील तक ले जायेंगे और इस प्रदेश सरकार को बेनकाब करेंगे।
श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री ने पूरे प्रदेश से आये हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों को धन्यवाद दिया है जिन्होने इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदेश सरकार को उनके जुल्म और अत्याचार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का काम किया है। दोनों नेताओं ने कहा है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 11 सूत्री चार्टर को लेकर विधानभवन के घेराव के तहत प्रदेश के सभी जिला एवं शहर इकाइयों के अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदेश के कोने-कोने से आये सभी कांग्रेसजन पूर्वान्ह 11 बजे लक्ष्मण मेला मैदान में एकत्रित हुए। इस घेराव का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री पूर्व सांसद ने कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जय जवान-जय मुसलमान का नारा देने वाले सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव ने सैफई में श्री नरेन्द्र मोदी को दावत दी और दावत दिल के रिश्ते के अनुसार दी जाती है। श्री यादव को उस मंच पर चढ़ने के लिए श्री मोदी का सहारा लेना पड़ा। आज इस नारे को याद करके उसके रंग-ढंग को देखना है। प्रदेश की सरकार में किसान और नौजवान दोनों का उत्पीड़न हो रहा है। महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
unnamed (4)घेराव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि आज इतनी भारी संख्या में प्रदेश भर से एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह से प्रतीत होता है कि प्रदेश में अब इस अत्याचारी शासन का अंत होने वाला है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ प्रदेश सरकार के कुशासन के विरूद्ध संघर्ष करना है।
इसके अलावा अ0भा0 कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मोहसिना किदवई सांसद, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री राना गोस्वामी, श्री जुबेर खान, नसीब सिंह एवं श्री प्रकाश जोशी, राज्यसभा सांसदगण श्री पी0एल0 पुनिया, श्री प्रमोद तिवारी, डाॅ0 संजय सिंह, श्री राजबब्बर सहित  पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, श्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी आदि अन्य वरिष्ठ नेतागणों ने भी सम्बोधित किया।
लक्ष्मण मेला मैदान पर मौजूद हजारों की संख्या में कंाग्रेसजनों को नेताओं के सम्बोधन के बाद सभी कांग्रेसजनों ने विधानभवन की ओर कूच किया, जहां रास्ते में अशोक मार्ग होकर जाते समय निशातगंज पुल पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी एवं बैरीकेडिंग कर कंाग्रेसजनों को रोकने का प्रयास किया गया। काफी देर तक पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया जिसमें डाॅ0 खत्री सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयींे।
विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों पर पुलिस द्वारा की गयी बर्बर लाठीचार्ज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री सहित अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री बी0वी0 श्रीनिवास, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, श्री मेंहदी हसन, श्री अमान अब्दुला, श्री मनोज पाठक, श्री हरिशंकर तिवारी, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री मोहम्मद यूसुफ, श्री शाहकार जैदी, श्री सिकन्दर अब्बास, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री प्रभुजोत सिंह बत्रा लकी, श्री दबीर खान, श्री पप्पू खान, श्री होरी लाल, सरदार पोनी सिंह, श्री आदित्य विक्रम सिंह, मो0 आफताब, श्री शशांक शुक्ला, श्री नीतम सचान, श्री गोविन्द शर्मा आदि सैंकड़ों कांग्रेसजनों को गंभीर चोटें आयी हैं।
डाॅ0 खत्री सहित अन्य घायल कांग्रेसजनों को बलरामपुर अस्पताल एवं सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आज के इस विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक श्री संजय कपूर, श्री अजय राय, श्रीमती अराधना मिश्रा, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री ललितेशपति त्रिपाठी, एमएलसी श्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री रंजीत सिंह जूदेव, श्री सईदुज्जमां पूर्व सांसद, पूर्व सांसद डाॅ0 संतोष सिंह, पूर्व सांसद श्री भोला पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद श्रीमती अन्नु टण्डन, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व सांसद श्री कमल किशोर कमाण्डो, पूर्व एमएलसी श्री मणि शंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, श्री रामयज्ञ द्विवेदी, सुश्री अनुसुइया शर्मा, अ0भा0 युवा कंाग्रेस के महासचिव श्री बीवी श्रीनिवास, श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री प्रमोद सिंह, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री मारूफ खान, श्री संजीव सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, डा0 लालती देवी, श्रीमती नूतन बाजपेयी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री उमाशंकर पाण्डेय, महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, श्रीमती शीला मिश्रा आदि पूरे प्रदेश के जिला-शहर अध्यक्षों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसके उपरान्त लगभग ढाई हजार कंाग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया जिसमें राष्ट्रीय सचिव श्री राना गोस्वामी, श्री जुबेर खान, श्री नसीब सिंह एवं श्री प्रकाश जोशी, श्री प्रमोद तिवारी सांसद एवं डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी विधायक शामिल रहे। गिरफ्तार कंाग्रेसजनों को बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से बाद में रिहा कर दिया गया।
इस मौके पर आज विभिन्न दलों को छोड़कर तमाम नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें कानपुर की आप पार्टी की नेता श्रीमती ममता तिवारी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री सचिन तिवारी, जिला परिषद सदस्य ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा खजनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे श्री राम यश ने कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Scroll To Top
Translate »