कन्हैया पर लगा जुर्माना, अनिर्बान जेएनयू से बाहर!


2016_4image_18_11_478852962kanhaiya-anirban-ll
नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विवि. में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में जेएनयू प्रशासन ने फैसला सुना दे दिया है। देशद्रोह के आरोपी जमानत पर रिहा छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर जुर्माना लगाया गया है। उन पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगा है। कन्हैया कुमार के अलावा एबीवीपी के नेता सौरभ कुमार शर्मा पर भी इतना ही जुर्माना लगा है।
सूत्र बताते हैं कि मुख्य आरोपी अनिर्बान भट्टाचार्य को जेएनयू से बाहर कर दिया गया है। इस मामले में 14 आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगा है। कन्हैया पर पहले भी जुर्माना लग चुका है।

Scroll To Top
Translate »