कानपुर प्लास्टिक मुक्त, गंदगी मुक्त होना चाहिये, विकास योजनाओं में डकैती की छूट किसी को नहीं- सीएम योगी
in Main Slide, राष्ट्रीय, विविध
September 16, 2019
585 Views

lucknow | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कानपुर प्लास्टिक मुक्त गंदगी मुक्त होना चाहिये।इस दौरान उन्होंने कानपुर के लोगो को इसका संकल्प भी दिलाया। सीएम ने कहा नमामि गंगे परियोजना में कानपुर का सर्वाधिक योगदान है। अधिकारियों की क्लास लेते हुए उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी को डकैती करने की छूट नही मिलेगी। बताया कानपुर में जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहतर होगा।
सोमवार को कानपुर के सेन्टर पार्क में 52 परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास के बाद एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडा, दंगा, भ्रष्टाचार, भर्तियों में धांधली का बोलबाला था। सरकारी नौकरियों की हर भर्ती में कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने ढाई वर्ष के अंदर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई वर्ष के भीतर उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर, नमामि गंगे परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इनका सीधा संबंध कानपुर से है। नमामि गंगे परियोजना से अविरल गंगा, निर्मल गंगा अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। कुंभ की सफलता, सुव्यवस्था स्वच्छता इसका उदाहरण है। इसमें कानपुर के लोगों का बड़ा योगदान है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से प्लास्टिक मुक्त भारत का आह्वान किया था। हम चाहते हैं कि कानपुर भी प्लास्टिक मुक्त बने। इसके लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत है। यह जन सहभागिता के बगैर संभव नहीं होगा। कानपुर के लोगों से अपील है कि कानपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।
योगी ने कहा कि शहरों गांव में पशु चिकित्सकों की मदद से गोवंश की सेवा करने वाले को 2 साल तक राज्य सरकार 900 रुपए देगी। यह धनराशि हर महीने प्रति गोवंश के हिसाब से दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के देश और प्रदेश का विकास किया है। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के करोड़ों करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया हैं।
2019-09-16