करिश्मा के पूर्व पति संजय को मिल रही है अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी


 

karishma1455359878_big दिल्ली |   बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि करिश्मा से चल रहा उनका तलाक का केस मुंबई से दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि मुंबई में उनकी जान को खतरा है।

संजय कपूर ने अपनी अर्जी में लिखा है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से जान से मारने की धमकी मिल रही है। क्योंकि वह हीं चाहता कि मैं बीवी करिश्मा से तलाक लूं। इसलिए जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है तब से ही उन्हें धमकी मिल रही है। संजय की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार लिया है और इस मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।

 

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी की और 2012 में दोनों अलग हो गए थे। करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। करिश्मा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी का मामला और तलाक केस फिलहाल कोर्ट में है।

इससे पहले मुंबई की एक कोर्ट में दायर याचिका में संजय आरोप लगा चुके हैं कि करिश्मा ने सिर्फ पैसे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए उनसे शादी की थी।

संजय के आरोपों को करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने गलत बताते हुए कहा था कि हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट, दोनों दिए हैं। उन्होंने संजय को थर्ड क्लास आदमी बताया और कहा था कि वो कभी नहीं चाहते थे कि करिश्मा संजय से शादी करे।


Scroll To Top
Translate »