आय से अधिक सम्पत्ति, राजनैतिक दलों और संगठनों के लिए सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के आरोप

लखनऊ। एलडीए से हटाये गये मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डी एम कटियार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच शुरू हो सकती है । सीएम तक कटियार की सीधी शिकायतें हुई है, जिसमें कामर्शियल भूखंडों की नीलामी में खेल करने, आय से अधिक सम्पत्ति, राजनैतिक दलों और संगठनों के लिए सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के आरोप है।
डीएम कटियार शनिवार के दिन एलडीए से हटा कर अपने मूल विभाग नगर विकास में भेज दिए गए थे. घटनाक्रम खासा अप्रत्याशित रहा. बहुत तेजी से सबकुछ घटा. जिसके बाद में लगातार इस बात को लेकर कयास लगाए जाते रहे कि आखिर डीएम कटियार को मूल विभाग में तत्काल भेजे जाने के पीछे वजह क्या रही.
सीएम दरबार में हुई थी शिकायत, तब हुई है सख्ती
शासन स्तर के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी से डीएम कटियार को लेकर कोई बड़ी शिकायत हुई थी. ये शिकायत कुछ व्यवसायिक भूखंडों को लेकर की गई थी. प्रथमद़ष्ट्या बड़ी गड़बड़ी सामने आ चुकी है. जिसके बाद में उनके खिलाफ पहला एक्शन किया गया कि उनको मलाईदार कुर्सी से हटा दिया गया. कटियार के खिलाफ अब और बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है.
भाजपा के खिलाफ प्रचार में हार्दिक पटेल के साथ हुए शामिल
डीएम कटियार अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के कर्ताधर्ता रहे हैं. कटियार ने गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल के साथ मिल कर सरकारी पद पर रहते हुए सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ प्रचार किया था. यही नहीं एक विपक्ष की एक एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में भी डीएम कटियार ने प्रचार किया था, इसकी रिपोर्ट भी शासन के पास है.
https://rashtriyadinmaan.com
