
लखनऊ । कानपुर में गंगा बैराज के निकट बनाये जा रहे बोट क्लब में घटिया निर्माण पाये जाने पर केडीए वीसी किंजल सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिंचाई विभाग को दी जाने वाली चार करोड़ रुपए की अगली किश्त पर रोक लगा दी है । साथ ही बोट क्लब के निर्माण की गुणवत्ता की जांच आईआईटी से कराने का निर्णय लिया है ।
बोट कलब का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है । केडीए इसके लिए उसको करीब 18, करोड़ रुपए देगा । सिंचाई विभाग को अभी तक 7, करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं ।
कानपुर कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा के औचक निरीक्षण में बोट क्लब का घटिया निर्माण सामने आया इस पर उन्होंने मौके से केडीए सचिव को फोन कर नाराजगी जताई थी और मामले की जांच के लिए कहा था ।
केडीए वीसी किंजल सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग को दी जाने वाली चार करोड़ रुपए की किश्त रोक दी गई है , रिपोर्ट मिलने के बाद ही अब इस पर फैसला लिया जाएगा ।
https://rashtriyadinmaan.com
