केजरीवाल औचक निरीक्षण को बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पहुंचे ,अधिकारियों में हड़कंप


केजरीवाल के इस औचक दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पहले इस इस अथॉरिटी की कार्यप्रणाली को समझा और फिर यहां आने वाले ऑटो चालकों और अन्य लोगों से बातकर उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उन्होंने इसके निदान के लिए लिए जल्द ही हल तलाशने के भी आदेश परिवहन मंत्री और अधिकारियों को दिए।

बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अफसरों को वहां काम के विकेंद्रीकरण के निर्देश दिए। साथ ही अगले महीने से पूरे शहर में वाहन फिटनेस परीक्षण केंद्र खोलने के निर्देश दिए।

केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा चालकों और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वर्षा जोशी समेत विभाग के अन्य आला अफसर भी उनके साथ थे।

 

ऑटो चालकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि किस तरह यहां चारों तरफ दलालों का बोलबाला है और उन्हें अपना साधारण सा काम कराने के लिए भी यहां से वहां धक्के खाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बिना दलालों की मदद के यहां कोई काम करा पाना संभव नहीं है। लोगों ने यह भी बताया कि सीएम के दौरे से पहले ही दलाल यहां से भाग गए हैं।

 

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की शिकायतें थी कि यहां पर दलालों के जरिये काम जल्दी हो जाता है, नहीं तो महीनों लगते हैं। अगले महीने से पूरे शहर में (वाहन) फिटनेस परीक्षण केंद्र खोले जाएंगे। मैंने यहां होने वाले कामों की सूची मांगी है और हम इसे पूरी तरह से विकेंद्रित करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक अगस्त से शहर में जितने वाहन फिटनेस परीक्षण केंद्र खोलने की जरूत है उतने खोले जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 5,000 वाहन फिटनेस परीक्षण केंद्र खोलने की जरूरत है तो इन्हें खोला जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लंबी कतारें नहीं होनी चाहिए। भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित किया जाएगा और यहां होने वाले काम को विकेंद्रित किया जाएगा।

केजरीवाल ने अथॉरिटी के अधिकारियों से बीते दस दिनों में बुराड़ी के परिवहन कार्यालय आने वाले लोगों के नाम और पते का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने इस बात का भी ब्यौरा मांगा है कि वे किस के काम के लिए कार्यालय आए थे


Scroll To Top
Translate »