11.20: धरना देने जा रहे अरविंद केजरीवाल को रेल भवन के पास रोका गया।
11.03: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने फिर कहा है कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
11.02: केजरीवाल की कार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी है।
10.59: अरविंद केजरीवाल धरने के लिए रवाना हुए।
10.53: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा सकता है।
10.52: कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोगों ने सत्ता सौंपी है, उन्हें धरना देना शोभा नहीं देता। केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
10.50: आप नेता टीना शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा। महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर केजरीवाल सरकार को घेरा। केजरीवाल के खिलाफ धरना देंगी आप नेता टीना शर्मा।
10:40: दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार को रोकने की बनाई रणनीति। केजरीवाल और उनके मंत्रियों को गृह मंत्रालय तक नहीं पहुंचने के लिए रास्ते बंद किए।
10:30: धरने की रणनीति पर विचार कर रहे केजरीवाल। दिल्ली सचिवालय में हो रही है कैबिनेट की बैठक।
10:20: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।
10:15: सीएम केजरीवाल को धरने की इजाजत नहीं।
10:10: गृह मंत्रालय के बाहर मीडिया कवरेज पर लगी रोक।
10:00: सुबह नौ बजे से एक बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद।
क्यों आई धरने की नौबत?
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती से हुई पुलिस की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी पुलिसवालों के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्रालय को सोमवार सुबह 10 बजे तक का वक्त दिया था।
वह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ गृह मंत्रालय के सामने धरना देने पहुंचेंगे।
दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के सामने धरना रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगाकर दी है। पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी है।
खिड़की एक्सटेंशन में एक मकान में रह रहे कुछ विदेशियों के यहां बुधवार रात छापा मारने पहुंचे सोमनाथ भारती के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की तू-तू, मैं-मैं हो गई थी।
https://rashtriyadinmaan.com
