नई दिल्लीः विजया माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के दफ्तर पर सी.बी.आई. का छापा। आई.डी.बी.आई. बैंक से लिए 950 करोड़ के लोन की जांच के सिलसिले में मारा गया छापा।
गौरतलब है कि आई.डी.बी.आई. बैंक ने किंगफिशर को 950 करोड़ रुपए का कर्ज उस समय दिया है जब किंगफिशर की क्रैडिट रेटिंग निगेटिव है। पहले से ही दिग्गज बैंक एस.बी.आई. समेत बैंकों का कंसोर्शियम किंगफिशर से लोन रिकवरी में जुटा हुआ है, तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि आई.डी.बी.आई. बैंक ने किंगफिशर को 950 करोड़ रुपए का कर्ज दिया ही क्यों। किंगफिशर पर फिलहाल 7500 करोड़ रुपए का लोन बकाया है।
https://rashtriyadinmaan.com
