नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद के डीडीसीए घोटाले में किये गये खुलासों के बाद जांच आयोग का गठन किया है. केजरीवाल ने आयोग की अध्यक्षता के लिए वकील गोपाल सुब्रमण्यम को चिट्ठी लिखी है.
इधर आज कीर्ति आजाद ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तमाम पार्टी नेताओं के रोकने के बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने अरुण जेटली के खिलाफ आरोप लगाते हुए एक वीडियो फुटेज भी जारी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि डीडीसीए में करोड़ों रुपये के फर्जीवाडे हुए हैं. 14 कंपनियों को डीडीसीए की ओर से करोड़ों को ठेका दिया गया. जिन 14 कंपनियों को ठेका दिया गया उनके पते फर्जी पाये गये. आजाद ने दावा है कि कोटला स्टेडियम के निर्माण में महज 57 लाख रुपये ही खर्च किये गये. सभी 14 फर्जी कंपनियों ने मिलकर करोड़ों रुपये का फर्जीवाडा किया है.
https://rashtriyadinmaan.com

