
पीड़ितों ने रोहतास प्रोजेक्ट लिमिटेड व एंडीज टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक परेश रस्तोगी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि गोखले मार्ग स्थित रोहतास कोर्ट अपार्टमेंट में रहने वाले मनोज रस्तोगी व चौक के खुनखुनजी रोड निवासी उनके रिश्तेदार वैभव रस्तोगी ने चार साल पहले संयुक्त रूप से कंपनी का फ्लैट खरीदा था।
राजा राम मोहन राय मार्ग स्थित एंडीज टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने विभूतिखंड में रोहतास प्लूमेरिया होम्स नाम से आवासीय व व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में फ्लैट व ऑफिस के ऑफर दिए थे। मनोज और वैभव ने ऑफिस जाकर निदेशकों से संपर्क किया।उन्होंने कहा प्रोजेक्ट जल्द तैयार होगा और काम पूरा होते ही फ्लैट की रजिस्ट्री कर कब्जा दे दिया जाएगा। इस पर मनोज ने 13 मार्च 2008 को 25,000 रुपये व वैभव ने 16 जुलाई 2009 को 10,000 रुपये जमा कर एक फ्लैट बुक कराया।
https://rashtriyadinmaan.com
