लालू को जेल नहीं आ रहा रास, जमानत के लिए खटखटाया SC का दरवाजा


नयी दिल्ली। चारा घोटाला मामले में पांच साल की जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब जेल रास नहीं आ रहा है। हाईकोर्ट ने निराशा हाथ लगने के बाद लालू ने चारा घोटाला केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लालू ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। सुप्रीम कोर्ट लालू प्रसाद यादव की इस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। 31 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद लालू ने सप्रीम कोर्ट का रुख किया। हलांकि इस केस के दूसरे 25 आरोपियों की हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी कबूल कर ली थी, जिनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र शामिल थे। आपको बता दें कि 30 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद सहित 44 लोगों को चारा घोटाला में दोषी पाया था और तीन अक्टूबर को उनकी सजाओं का एलान किया था।


Scroll To Top
Translate »