
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान में सात जिलों की 40 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। दिन भर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान 60 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
वहीं शाम 4 बजे तक 51.69 फीसदी वोट पड़े। इस चरण में सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। उत्तर प्रदेश निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश ने बताया कि इस अंतिम चरण के मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महिला प्रत्याशियों की तादाद 51 है। सबसे अधिक 24 प्रत्याशी वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम छह प्रत्याशी जौनपुर की केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट पर हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवीपैट लगाए गए हैं, जिनके जरिये इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को वोट देते समय अपने मतदान की तस्दीक की सुविधा मिलेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
