LDA ने किया पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त


DCgM1BfV0AAl8_T

 

लखनऊ |   इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद शनिवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

 

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने यह अवैध निर्माण शहर के आशियाना क्षेत्र के सालेह नगर में कराया था। कई दिनों से चल रहे इस मामले में बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख दिखाया, जिसके बाद एलडीए के अधिकारियों ने बुलडोजर चला अवैध निर्माण की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल और अधिकारी मौजूद थे।

 

 

इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान हाइकोर्ट ने अवैध बिल्डिंग के ध्वस्त करने पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया था।


Scroll To Top
Translate »