LDA ने अम्मार ग्रीन सिटी की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया


प्रवर्तन जोन 4 की टीम ने ध्वस्त किया अवैध प्लाटिंग

लखनऊ| लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में आज प्रवर्तन, जोन-4 के विहित प्राधिकारी ने बताया कि थाना-मड़ियांव के अन्तर्गत सुऐब खान व अन्य द्वारा ग्राम-अल्लूनगर, डिगुरिया, लखनऊ पर अम्मार ग्रीन सिटी नाम से बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से अवैध प्लाटिंग का कार्य तथा स्थल पर साइट आॅफिस का निर्माण कार्य किये जाने पर अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, सुरेन्द्र द्विवेदी, संजय मिश्रा व आर.एन.सिंह द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से ध्वस्त किया गया।

जोन 4 के अल्लू नगर डिगुरिया में चल रहा था अवैध प्लाटिंग का काम।अम्मार ग्रीन सिटी नाम से चल रही थी अवैध प्लाटिंग ।शोएब खान नाम का प्रॉपर्टी डीलर कर रहा था अवैध प्लाटिंग भारी विरोध के बीच कि गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।

प्रवर्तन जोन 4 की टीम ने ध्वस्त किया अवैध प्लाटिंग पर बना ऑफिस।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त हुआ अवैध प्लाटिंग।


Scroll To Top
Translate »