अंसल एपीआई पर एलडीए अधिकारी मेहरबान, आंबटी जनसुविधाओं के लिए परेशान


जब आवंटी पहुचे तो कोई जिम्मेदार अंसल अधिकारी कार्यालय में मौजूद नही

आवंटी सीवर कनेक्टिविटी, कुडा डिस्पोजल,वाटर हार्वेस्टिंग, जलभराव, सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट, पार्क रखरखाव, पीएनजी, इंटरनेट और सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री जैसी समस्याओं के समाधान के लंबे समय से मांग कर रहे है

लखनऊ | सुशांत गोल्फ सिटी, अंसल टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवंटियों को आज अंसल आफिस से निराश होकर वापस आना पड़ा। लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि अंसल ग्रूप में आवंटियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आज सुबह कार्यालय बुलाया था लेकिन जब आवंटी पहुचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में मौजूद नही था। आवंटी सीवर कनेक्टिविटी, कुडा डिस्पोजल,वाटर हार्वेस्टिंग, जलभराव, सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट, पार्क रखरखाव, पीएनजी, इंटरनेट और सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री जैसी समस्याओं के समाधान के लंबे समय से मांग कर रहे है। उपरोक्त विभिन्न मुद्दों के साथ साथ मेंटिनेंस सहित कई अन्य मुद्दों पर आवंटी लंबे समय से अंसल ग्रूप से मांग कर रहे है।

कई बैठके भी हुई लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले। इतना ही नही आवंटियों के आरोप है कि बड़ी संख्या में आवंटियों को अंसल ग्रूप द्वारा पैसे देने के बावजूद वर्षों से प्लाट नही दिया जा रहा, वही अनाधिकृत तरीके से नए नए सदस्यों और ग्रूपो के माध्यम से प्लॉट बेचे जा रहे है।

लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि अंसल के वायदाखिलाफी से आवंटियों में काफ़ी आक्रोष था जिसके क्रम में उन्हें एलडीए से वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी से लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने मुलाक़ात कराया। इस दौरान एलडीए सचिव पवन गंगवार और एलडीए को जोनल अधिकारी भी मौजूद थे। एलडीए वीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुवे G20 कार्यक्रम के बाद लखनऊ जनकल्याण महासमिति के साथ अंसल के आवंटियों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिए है जिसमे अंसल ग्रूप के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »