LDA : पारिजात व पंचशील अपार्टमेंट में विकास के अवशेष कार्य एक महीने में होंगे पूरे


लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों व ठेकेदारों को दिये निर्देश

लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित पारिजात अपार्टमेंट एवं पंचशील अपार्टमेंट में कराये जा रहे विकास कार्यों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देशित किया कि आगामी 15 मई तक समस्त अवशेष कार्यों को हर हाल में पूर्ण करा लिया जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित फर्म/ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

    उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने पारिजात अपार्टमेंट के सम्बंध में निर्देशित किया कि बेसमेंट में रैम्प शिफ्टिंग के कार्य को 15 अप्रैल तक पूर्ण कराकर अग्निशमन विभाग से एन0ओ0सी प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि कम्पाउंड के मुख्य तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगवाये जाएं, साथ ही पार्क में झूले आदि लगाने के लिए अवस्थापना मद से एस्टिमेट तैयार कराया जाए। समीक्षा में पाया गया कि अपार्टमेंट में रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग के अंतर्गत पाइप डाले जा चुके हैं, जिस पर उपाध्यक्ष ने पिट्स की सफाई कराके 30 अप्रैल तक इसे संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वाॅटर टैंक में ओवर फ्लो से पानी की बर्बादी होती है, इसे ध्यान में रखते हुए पानी की टंकियों में आॅटोमैटिक सेंसर पैनल लगाए जाएं। इसके अतिरिक्त केबल कनेक्शन के कार्य के लिए शीघ्र आगणन बनाकर कार्य शुरू कराया जाए। इस क्रम में क्लब हाउस में एयर कंडीशन व काॅरिडोर में लाइटें लगवाने का कार्य भी करा लिया जाए। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि समस्त अवशेष कार्यों को हर हाल में 15 मई तक पूर्ण करा लिया जाए तथा जिन फर्मों का कार्य पूर्ण हो गया है, उनके लेबरों को तत्काल परिसर से हटा दिया जाए। 

    इसके बाद उपाध्यक्ष महोदय द्वारा पंचशील अपार्टमेंट में कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। इसमें पाया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत बाउंड्रीवाॅल व उस पर कंटीले तारों की फेन्सिंग का काम पूरा हो चुका है। उपाध्यक्ष ने निर्देशित कि परिसर में विकसित किये गये पार्क में पौधारोपण कराया जाए। साथ ही सीपेज आदि के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर रजिस्ट्री उपरांत आवंटियों को न्यूनतम 10 दिन में कब्जा दे दिया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता अवधेश तिवारी, अधीक्षण अभियंता ए0के0 सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर, अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह एवं सहायक अभियंता आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »