एलडीए ने सहादतगंज में अवैध निर्माण सील किया


लखनऊ| लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के तहत शनिवार को सहादतगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किया गया। 

इस कार्यवाही के विषय में प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि साबाब (लल्लू), दरगाह हजरत अब्बास अली, थाना-सहादतगंज लखनऊ द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के लगभग 400.00 वर्गफिट में भूतल पर निर्माण प्रारम्भ किया गया, जिसके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस एवं विकास कार्य रोको नोटिस जारी की गयी, परन्तु विपक्षी द्वारा विकास कार्य रोको सूचना का उल्लंघन करके अनाधिकृत निर्माण निरन्तर जारी रखा गया। इस पर उपरोक्त के विरूद्ध वाद संख्या- 187/2022 योजित किया गया था। वाद में पक्ष द्वारा कराये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में न तो स्वयं प्रस्तुत होने और न ही कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत किये जाने के कारण विहित न्यायालय द्वारा निर्माण स्थल को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में आज प्रश्नगत स्थल पर हुए अनाधिकृत निर्माण के सीलबन्द की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। समस्त कार्यवाही सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर तथा अवर अभियंता संजय गुप्ता द्वारा कराई गई |


Scroll To Top
Translate »