LDA,VC ने अधिष्ठान, स्टोर व रिकाॅर्ड अनुभाग का औचक निरीक्षण किया


लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को अधिष्ठान, स्टोर व रिकाॅर्ड अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, फर्नीचर व फाइलों के रख-रखाव के सम्बंध में दिशा-निर्देश दिये।

विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सर्वप्रथम रिकाॅर्ड अनुभाग का निरीक्षण किया गया। इसमें उन्होंने फाइलों पर नम्बरिंग करते हुए योजना वार अलग-अलग डिब्बों में व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने अधिष्ठान अनुभाग का निरीक्षण किया, जिसमें उनके द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष प्रकट किया गया।

उन्होंने तत्काल परिसर की सफाई करवाने और फाइलों को कम्प्यूटर पर फीड करने के सम्बंध में निर्देशित किया। वहीं, स्टोर के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि निष्प्रयोज्य वस्तुओं की सूची बनाकर इन्हें नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। इस अवसर पर उप सचिव माधवेश कुमार व सम्बंधित अनुभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »