वीसी अक्षय त्रिपाठी का ध्यान भी अभी इस भारी गड़बड़ी की ओर नहीं गया है

लखनऊ । एलडीए में एक नया गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है जो कि अभियंताओं और बिल्डर कम्पनी एन सी सी ने मिलकर किया है । लेकिन खमियाजा अब आबंटियो को भुगतना पड़ रहा है । मामला ग्रीनवुड अपार्टमेंट से जुड़ा हुआ है जहां पर फायर की एन ओ सी आठ टावरों की ली गई है जबकि मौके पर नो टावर बने हुए हैं । अभियंताओं की मिली भगत से यह गोरखधंधा हुआ है जिससे यहां रहने वाले हजारों आबंटियों के लिए कभी भी संकट पैदा हो सकता है ।
वीसी अक्षय त्रिपाठी का ध्यान भी अभी इस भारी गड़बड़ी की ओर नहीं गया है ।
ग्रीनवुड अपार्टमेंट के फायर की NOC ने एक टावर को नही गायब कर दिया। फायर और एलडीए के अधिकारी इतनी जल्दी में है कि वह भूल गए कि ग्रीनवुड में कुल 9 टावर बने है। दरसल ग्रीनवुड के 4 कैम्पस में कुल 9 टावर है जबकि फायर NOC, में सिर्फ 8 टावर ही दिखाया गया।
फायर ने ग्रीनवुड अपार्टमेंट के नाम से 8 टावर की एक NOC जारी की है जबकि मौके पर कुल 9 टावर है
ग्रीनवुड ABK ब्लाक में कुल 3 टावर
ग्रीनवुड EFG ब्लाक में कुल 3 टावर
ग्रीनवुड H ब्लाक में कुल 1 टावर
ग्रीनवुड IJ ब्लाक में कुल 2 टावर
इस प्रकार चारो कैम्पस में कुल 9 टावर बने है जबकि NCC ने मात्र 8 टावर ही दिखाया है और एलडीए ने भी मौके पर नही देखा कि कितने टावर है।
लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने खुलाशा किया था कि ग्रीनवुड H ब्लाक है नही हो सकती फायर की NOC क्योकि H ब्लाक में मात्र एक ही गेट लगा है, ऐसे में फायर विभाग नही दे सकता फायर की NOC, अब एलडीए के फायर के इस पत्र से भी हो गया खुलाशा की ग्रीनवुड के कुल 9 टॉवरों की है NOC|
https://rashtriyadinmaan.com
