एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने लखनऊ हाफ मैराथन जीत कर एक और कीर्तिमान बनाया


लखनऊ । लखनऊ मे हाफ मैराथन दौड़ का कल आयोजन किया गया था  जिसमें एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास महिलाओं मे पहले स्थान पर रही ।उन्होंने एक घंटे मे दस किलोमीटर की यह दौड़ पूरी की । पूरी दौड़ में वह छठे स्थान पर रही है ।

इस दौड़ में सैकड़ों महिलाओं व लड़कियों ने भागेदारी की थी पर ऋतु सुहास एक घंटे मे यह हाफ मैराथन दौड़ कर पहले स्थान पर रही ।

आपको बता दें कि संयुक्त सचिव ऋतु सुहास इससे पहले आल इंडिया लेबिल पर आयोजित होने वाली मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत कर यूपी और एलडीए का नाम रोशन कर चुकी हैं ।


Scroll To Top
Translate »