
सरोज शुक्ल ने कहा कि मायावती पैसों की भूखी हैं. उन्हें पैसों की हवस है. वह दलितों के लिए नहीं सिर्फ पैसों के लिए काम करती हैं. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का हाल यह है कि जो भी पार्टी छोड़ता है उसे मायावती निष्कासित कर देती हैं. इन नेताओं ने कहा कि वह लोग बसपा से त्यागपत्र दे चुके थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें निष्कासित कर दिया गया.
बसपा छोड़कर आये इन पाँचों नेताओं ने कहा कि हम पांच पांडव हस्तिनापुर छोड़कर आये हैं. उन्होंने कहा कि बसपा में जाने के बाद जो तस्वीर देखी वह बिलकुल अलग थी. गरीबों और दलितों की बात करने वाली यह पार्टी हकीकत में सिर्फ पैसों की भाषा समझती है. इस पार्टी का लखनऊ में जनाधार नहीं है. इन नेताओं ने कहा कि वह गरीब घरों से इस पार्टी में आये थे लेकिन उन्हें भी बगैर पैसे के टिकट नहीं मिला. इन नेताओं ने यह खुलासा किया कि मायावती पार्षद के चुनाव का टिकट देने के लिए भी 15 लाख रुपये मांगती हैं. मुलाक़ात करनी हो तो पैसा दीजिये. उन्हें जन्मदिन की बधाई देने जाइए तो पैसा लेकर जाइए. उनकी नज़र में इंसान की कोई कद्र ही नहीं सिर्फ पैसों की ही कद्र है.
https://rashtriyadinmaan.com
