
लखनऊ | थाना ठाकुरगंज के रिहायशी इलाके मिश्रीबागमिशनरी स्कूल मिशनरी स्कूल सेंट फ्रांसिस के अंदर शनिवार सुबह घुसे तेंदुए को लखनऊ चिड़ियाघर की रैपिड रिस्पांस यूनिट, वन विभाग कर्मियों और पुलिस विभाग की टीम की मदद से शाम को पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम को इस तेंदुए को पकड़ने में करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तेंदुआ स्कूल के असेम्बली स्टेज के नीचे बने बेसमेंट में घुस गया था।
थाना ठाकुरगंज इलाके के मिश्रीबाग स्थित सेंट फ्रांसिस गर्ल्स हॉस्टल फॉर द हियरिंग इम्पेरेड स्कूल में सुबह 10:11 बजे तेंदुए को देखा गया। यहां की प्रधानाचार्य ने बच्चों को और खुद को कमरे में बंद करने के बाद ठाकुरगंज पुलिस को स्कूल में तेंदुए के घुस आने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग और प्राणि उद्यान की रैपिड रिस्पांस टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान वहां मौजूद यूपी पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने वन विभाग और तेंदुए को पकड़ने की आई टीम का पूरा साथ दिया।
स्कूल में मौजूद मूक बधिर बच्चों समेत 60 लोगों ने कमरों में बंद कर खुद की जान बचाई। स्कूल में तेंदुए के घुसने का वीडिओ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। इस स्कूल में शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के रहने, खाने-पीने के साथ ही शिक्षा की भी व्यवस्था है।
मौके पर प्राणी उद्यान की टीम ओर वरिष्ठ डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ल भी पहुंचे। लखनऊ ज़ू की रैपिड रिस्पांस यूनिट भी मौके पर पहुंची। वन विभाग दुब्बगा रेज के रेंजर शिवाकान्त शर्मा, वन गार्ड लाइक अहमद, मुकद्दर, कमलेश सिंह, चौकीदार फारूक, राम मिलन पर पहुंचे। शाम 5:49 बजे तक भी तेंदुआ को बेसमेंट से नहीं निकाला जा सका। किसी तरह से ट्रेंक्यूलाइज करने पर शाम 5:53 बजे पर तेंदुआ पूरी तरह बेहोश हुआ। उसे बेहोशी की हालत में पहुंचने के लिए 1:20 मिनट लगे। बेहोश होने के बाद उसे पिंजरे में कैद करके टीम चिड़ियाघर लेकर चली गई।
https://rashtriyadinmaan.com
