घाटी में पटरी पर जिंदगी, जल्द खत्म होंगी बाकी बंदिशें; सोमवार से खुलेंगे स्कूल


मुख्य सचिव ने बताया कि सीमापार से होनेवाले आतंकवाद को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से सावधानी भरे कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और अभी तक किसी मौत की खबर नहीं है और न ही किसी के गंभीर तौर पर घायल होने की खबर नहीं है। आने वाले दिनों में पाबंदियों में छूट दी जाएगी।

दफ्तरों में कामकाज शुरू :
घाटी में शुक्रवार को राज्य सरकार के कार्यालयों में सामान्य ढंग से कामकाज हुआ जबकि स्कूल अगले सप्ताह फिर खुलेंगे। सुब्रमण्यम ने बताया कि पांच अगस्त को जब पाबंदियां लगाई गईं , तब से कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि राज्य के 12 जिलों में सामान्य रूप से कामकाज हो रहा है जबकि मात्र पांच जिलों में भी सीमित पाबंदियां ही हैं

 

जरूरी समानों की पूर्ति हो रही :
मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों को जरूरी सामान, दवाइयों की कोई कमी न हो इसका ध्यान रखा गया। हज से आने और जाने वाले यात्रियों का खास ख्याल रखा गया ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। मीडियाकर्मियों के लिए भी पर्याप्त संख्या में पास दिए गए ताकि वह अपना काम कर सकें। शनिवार और रविवार को ईद से पहले पर्याप्त छूट दी गई थी। 14-15 अगस्त को खास तौर पर कुछ अतिरिक्त सतर्कता रखी गई। सीमापार की गतिविधियों को देखते हुए यह अतिरिक्त सतर्कता परिस्थितिजन्य थी। पाकिस्तान की ओर से लगातार शांतिपूर्ण स्थिति को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।


Scroll To Top
Translate »