14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन रह सकता है —–अवनीश अवस्थी


15 अप्रैल से लॉकडाउन खोलने पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि अभी इस बारे में इस पर बोलना प्रीमैच्यूर होगा। लॉकडाउन खोलने में समय लगेगा।  अपर मुख्य सचिव गृह का कहना है कि कोरोना का एक भी केस रहेगा तो लॉकडाउन खोलने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी धर्मगुरुओं से बात की थी। उन्होंने कहा कि जीवन सबसे पहले है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खोला जाएगा तो सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारा प्रदेश ‘कोरोना वायरस मुक्त हो। हालांकि अभी संभावना नहीं है कि :लॉकडाउन जल्दी खुल पाएगा।

अवनीश अवस्थी ने कहा  कि यूपी में टेस्टिंग लैब का विस्तार हो रहा है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। 14 नई टेस्टिंग लैब बनाने को कह दिया गया है। इसके लिए पैसा कोविड फंड से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 जिलों में कलेक्शन टेस्ट सेंटर बनाया जा रहा है। जिस जगह पर मेडिकल कॉलेज नहीं, वहां कलेक्शन सेंटर होगा।  पीपीई तैयार करने के लिए कहा गया है। मास्क, और सेनेटाइज का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्लोर, तेल और दाल मिल चालू हो चुकी  हैं। प्रदेश में 44764 गाड़ियां फल-सब्जियों के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए।

उन्हाेंने बताया कि आगरा से दो मामले हैं, लखनऊ से पांच मामले हैं (सभी तबलीगी जमात), कानपुर से एक (तबलीगी जमात), शामली से पांच (सभी तबलीगी जमात), कौशाम्बी से एक, बिजनौर से एक (तबलीगी जमात), सीतापुर से आठ (सब तबलीगी जमात) और प्रयागराज से एक (तबलीगी जमात) का मामला सामने आया है।

 

 

 


Scroll To Top
Translate »