लॉकडाउन के कारण बंद कंपनियां अपने कर्मचारियों को दें सैलरी—–CM योगी


मकान मालिकों से अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे ऐसे लोगों पर किराए के लिए दबाव न बनाएं जो गरीब और मजदूर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिल नहीं देने के बावजूद बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।

दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को विश्वास दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार सबके लिए खाना, पानी और दवा की व्यवस्था करेगी। वो कहां के रहने वाले हैं, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि अधिकारी अन्य राज्य के मजदूरों के रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखेंगे ताकि उन्हें अपने राज्य जाने की जरूरत महसूस न हो।

एक मार्च के बाद आए लोगों की निगरानी होगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह कोरोना से निपटने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान योगी ने 1 मार्च के बाद यूपी में बाहर से आए हर नागरिक की निगरानी और हेल्थ जांच करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि जरा भी शक हो तो क्वारंटाइन करें, लोगों को 14 दिनों का हेल्थ प्रोटोकॉल पालन कराएं।


Scroll To Top
Translate »