
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने कर्मचारी मसीहा
बी.एन. सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना और आमसभा करके उपरान्त शासन को 11
सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश
कुमार बाजपेयी एवं संचालन महामंत्री सुरेश चन्द्र शर्मा ने किया। इस धरने
को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर
तिवारी ने कहा कि शासन की दोहरी नीति के चलते हमें शीघ्र पुरानी पेंशन
बहाली के लिए बड़े आन्दोलन पर जाना पड़ सकता है। आप लोग इसके लिए तैयार
रहे। परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजस्व
निरीक्षक संघ की सभी मांगे जायज है। अगर सरकार समय पर इनका निवारण नही
करती और आन्दोलन को मजबूर करती है तो परिषद आपके साथ संघर्ष करेगा।
धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजस्व
निरीक्षक संघ की मुख्य मांगों में प्रदेश के राजस्व निरीक्षक संवर्ग की (
सीधी भर्ती, लेेखपाल, संग्रह अमीन, भूमि अध्याप्ति अमीन) के नायब
तहसीलदार पर पद पर प्रोन्नति के लगभग रिक्त पड़े 500 पदो पर प्रोन्नति
उ.प्र. अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली (नायब तहसीलदार) में विहित 41
प्रतिशत के आधार पर कराई जाए। राजस्व निरीक्षकों की अन्तिम ज्येष्ठता
सूची शीघ्र जारी की जाए।
प्रदश्ेा में समस्त राजस्व निरीक्षकों का स्थायीकरण वार्षिक प्रविष्ट अद्यतन कराई जाए। इसके साथ ही सम्बोधन में
समस्त 11 सूत्रीय मांगों का जिक्र किया गया। इस धरने को कर्मचारी नेता
अशोक कुमार सिंह, अविनाशचन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह, सुभाष तिवारी,
श्रीमती अमिता त्रिपाठी,श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, दिलीप
कुमार बाथम, अविनाश श्रीवास्तव, पी.के. दीक्षित, रामजीत यादव, श्रुति
अवस्थी, जितेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
https://rashtriyadinmaan.com
