लखनऊ शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये गोमती नदी में रोइंग, बोटिंग इत्यादि प्रस्तावित की जायें: मुख्य सचिव


jjuyghyt6लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने गोमती नदी की री-चार्जिंग हेतु सिंचाई विभाग द्वारा जनपद सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहाॅंपुर, हरदोई में 17 नं0 तालाबों के पुनरोद्धार हेतु प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारीयों को आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने गोमती नदी चैनलाईजेषन के साथ-साथ ट्रंक ड्रेन की आवष्यकता को देखते हुए पुनरीक्षित परियोजना प्रस्तुत करने हेतु सिंचाई विभाग को निर्देष दिये गये। उन्होंने कहा कि पुलिस चैकी के पास सिंचाई विभाग के बन्धें पर रोड को घुमाने वाले प्रस्ताव को स्थगित रखा जाये। उन्होंने अन्य स्थलों पर पार्किंग के साथ-साथ शहीद स्मारक के पास भी पार्किंग प्रस्तावित कर कार्य कराने हेतु सिंचाई विभाग को निर्देष दिये गये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गोमती रिवर फ्रन्ट के कार्येां की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं नजूल की भूमि जो लामार्ट कालेज से पक्के पुल (हार्डिंग ब्रिज) के मध्य नदी के दोनों तटबन्धों के अन्दर स्थित भूमि को यथाषीघ्र सिंचाई विभाग के नाम दर्ज कराने हेतु निर्देष दिये गये। उन्होंने गोमती रिवर फ्रन्ट के कार्यों में टाॅयलेट ब्लाक उत्तम श्रेणी के प्रस्तावित/निर्माण हेतु भी निर्देष दिये।
श्री रंजन ने लखनऊ शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये गोमती नदी में रोइंग, बोटिंग इत्यादि प्रस्तावित करने हेतु निर्देष दिये गये। उन्होंने गोमती नदी में पानी की उपलब्धता सुनिष्चित करने हेतु गोमती नदी को घाघरा नदी से जोड़ने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गोमती नदी चैनलाईजेषन कार्य के अन्तर्गत लक्ष्य से अधिक प्रगति (डायाफ्राम वाल का निर्माण 5.4 किमी0) तथा गाइड वाल के निर्माण 7.00 किमी0 का कार्य सन्तोषजनक है।
बैठक में प्रमुख सचिव, सिंचाई श्री दीपक सिंघल, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री महेष कुमार गुप्ता, मण्डलायुक्त, लखनऊ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »