लखनऊ कानपुर की दूरी सिर्फ 30 मिनट की ये मजाक की बात नहीं है, बहुत जल्द ये सच होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कुछ बड़ी सड़क योजनाएं जल्द ही शुरू होने जा रही हैं जो राजधानी की अपने जनपदों से कनेक्टिविटी को बढ़ा देंगी। जैसे लखनऊ कानपुर के बीच गाड़ियां 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी क्योंकि केंद्र सरकार लखनऊ कानपुर राजमार्ग को 8 लेन बनाने जा रही है। फिर तो यह सफर रह जाएगा महज 30 मिनट का। केंद्रीय भूतल परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई को इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ कानपुर हाईस्पीड हाई वे दोनों ओर बैरीकेडिंग से सुरक्षित किया जाएगा
10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लखनऊ कानपुर हाई स्पीड राजमार्ग के दोनों ओर बैरीकेडिंग लगा कर सुरक्षित किया जाएगा। प्रवेश द्वार के अलावा राजमार्ग पर बीच से घुसने का कोई रास्ता नहीं होगा। 8 लेन राजमार्ग का निर्माण कार्य इसी साल दिसंबर में शुरू कर दिया जाएगा।
रायबरेली और इलाहाबाद हाईवे होगा फोर लेन
गडकरी ने रायबरेली से इलाहाबाद हाइवे को 4 लेन करने का भी ऐलान किया। 106 किलीमीटर लंबे हाइवे को 4 लेन बनाने की डीपीआर मार्च से तैयार की जाएगी। गडकरी ने अलीगढ़-कानपुर के बीच 6 लेन हाइवे बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने स्टेट हाइवे में 6 हजार करोड़ के निवेश की बात भी कही।

लखनऊ में नयी रिंग रोड पर काम इसी साल से
राजधानी में प्रस्तावित रिंग रोड की डीपीआर लगभग तैयार हो चुकी है। लखनऊ में रिंग रोड का निर्माण कार्य इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीपीआर तैयार होने के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। दिसंबर से पहले रिंग रोड का भूमि पूजन भी हो जाएगा।
ये शहर भी जुड़ेंगे राजधानी से
पीलीभीत, बहराइच, महराजगंज 540 किलोमीटर 2 लेन रोड की डीपीआर तैयार है। रायबरेली-फैजाबाद 2 लेन रोड क्षमता विस्तार, गोरखपुर में बाइपास,गोरखपुर देवरिया बिहार सीमा पर राजमार्ग,अयोध्या से सीतामढ़ी तक 455 किलोमीटर राजमार्ग,जरवल गोण्डा बलरामपुर हाइवे समेत अन्य प्रस्तावित योजनाओं पर भी काम चल रहा है। जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com

